Karnataka New CM: मिल गया आशीर्वाद! DK Shivakumar ने छुए Siddaramaiah के पैर और लगाया गले

Karnataka New CM: ब्रेकफास्ट मीटिंग में पहुंचे डीके शिवकुमार ने कर्नाटक मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया, तो सिद्धारमैया ने उन्‍हें गले से लगा लिया. इससे संकेत मिल रहे हैं कि आखिरकार, कर्नाटक में पिछले काफी समय से चल रही सियासी उठा-पटक खत्‍म होने जा रही है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जल्‍द इस्तीफा दे सकते हैं. इसे लेकर डीके शिवकुमार के समर्थन में उत्‍साह देखने को मिल रहा है. कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच, बेंगलुरु के मेखरी सर्कल पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के पोस्टर लगाए गए हैं. डीके शिवकुमार के समर्थकों ने मिठाई बांटनी भी शुरू कर दी है. 

संबंधित वीडियो