पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Election) की सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का एक बेहद दिलचस्प वीडियो सामने आया है. झारग्राम (Jhargram) में ताबड़तोड़ रैलियों के बीच पीएम मोदी ने एक छोटी सी दुकान पर रुककर बंगाल का मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी (Jhalmuri) खाया. उन्होंने दुकानदार से खुद कहा- "भाई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ." इस वीडियो में पीएम मोदी दुकानदार को पैसे देते हुए भी नजर आ रहे हैं. इस हल्के-फुल्के पल के अलावा, पीएम मोदी ने पुरुलिया, मेदिनीपुर और बिष्णुपुर की अपनी 'विजय संकल्प सभा' (Vijay Sankalp Sabha) रैलियों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर जोरदार हमला बोला. पीएम मोदी ने महिला आरक्षण (Women Reservation) और आदिवासी प्रतिनिधित्व (Tribal Representation) के मुद्दे पर टीएमसी को घेरा और उसे 'महा जंगल राज' करार दिया. इसके जवाब में सीएम ममता बनर्जी ने भी महिलाओं की भागीदारी के आंकड़े पेश कर करारा पलटवार किया है. बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होना है और 4 मई को नतीजे आएंगे. पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें.