27 से पहले महिलाओं पर दांव! योगी का मास्ट्रस्ट्रोक, अखिलेश की बढ़ी टेंशन!

  • 8:10
  • प्रकाशित: सितम्बर 10, 2026

2027 के चुनावी समर को जीतने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना बड़ा चुनावी दांव चल दिया है. विपक्ष के चक्रव्यूह को भेदने के लिए इस बार योगी सरकार ने मातृ शक्ति को अपना सबसे मजबूत हथियार बनाया है. सरकार एक करोड़ महिलाओं तक सीधे ₹1 लाख की आर्थिक सहायता पहुंचाने की तैयारी में जुटी है. 2027 की यूपी चुनावी जंग में बीजेपी फ्रंट फुट पर खेलती नजर आ रही है और योगी सरकार की यह योजना उसके सबसे बड़े राजनीतिक दांव के रूप में देखी जा रही है. माना जा रहा है कि महिला मतदाताओं को साधने की यह रणनीति आगामी चुनाव में अहम भूमिका निभा सकती है. आधी आबादी को केंद्र में रखकर बीजेपी चुनावी मैदान में अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

संबंधित वीडियो