Bakrid Controversy: बकरीद पर उपद्रव मना है! मुंबई से लेकर बंगाल तक हाई अलर्ट पर पुलिस

Bakrid Controversy: बकरी ईद से पहले पूरे देश में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी है. उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र और दिल्ली तक पुलिस सड़कों पर फ्लैग मार्च कर रही है और लोगों को साफ संदेश दिया जा रहा है कि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए.
लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत यूपी के कई शहरों में भारी पुलिस बल तैनात है. संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और साफ निर्देश जारी किए गए हैं कि सार्वजनिक स्थलों पर नमाज न पढ़ी जाए और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दी जाए. प्रशासन अफवाहों पर भी कड़ी निगरानी रख रहा है और सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं.
महाराष्ट्र के मुंबई, मीरा रोड और घाटकोपर जैसी सोसायटियों में कुर्बानी को लेकर हुए विवाद के बाद सुरक्षा और सख्त कर दी गई है. कई जगहों पर प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और कुछ सोसायटियों में कुर्बानी की अनुमति तक रद्द कर दी गई.
दिल्ली, नोएडा और हापुड़ समेत कई जगहों पर भी फ्लैग मार्च के जरिए लोगों में भरोसा कायम करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस और प्रशासन का एक ही संदेश है—त्योहार को भाईचारे और शांति के साथ मनाएं, नियमों का पालन करें, वरना सख्त कार्रवाई होगी.

संबंधित वीडियो