आजमगढ़ हत्‍याकांड: "मेरे पिता को गोली मारी, मैं दीवार कूद कर भागा", पूजा करने वाले पंडित ने बताया घर में क्‍या-क्‍या हुआ?

  • 4:16
  • प्रकाशित: सितम्बर 23, 2026

उत्‍तर प्रदेश में आजमगढ़ में पूजा के दौरान विवाद ने खूनी रूप ले लिया. यहां तीन पंडित पूजा करा रहे थे, जिसमें दो की हत्‍या हो गई. एक पंडित हिमांशु मिश्रा घर की दीवार कूदकर भागा और अपनी जान बचाई. इस पंडित ने बताया कि अरविंद 3 दिनों से घर में ही था. पूरे दिन पूजा के दौरान वह शांत रहा, लेकिन शाम को पूजा खत्‍म होने पर उसका दिमाग एकदम से घूम गया. अरविंद हमसे पूछने लगा कि तुम्‍हें किसने बुलाया है? फिर वो हमने आधार कार्ड मांगने लगा. अरविंद बोले कि आधार कार्ड नहीं दिखाया, तो गोली मार दूंगा.