Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने बताया कि कई इलाकों में सेना, NDRF और SDRF भी नहीं पहुंच पा रही हैं। हजारों परिवार पानी में फंसे हैं और कई गांवों तक पीने का पानी तक नहीं पहुंच रहा। नुकसान का आकलन जारी है।