यूपी के हापुड में एक सातवीं कक्षा की छात्रा निधि को एक दिन की डीएम बनाया गया. मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा को बड़ी जिम्मेदारी मिली. इस दौरान निधि, डीएम कविता मीणा की बगल की सीट पर बैठी नजर आईं. इस तरह एक छात्रा को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझने का मौका मिला. निधि हापुड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा हैं. एक दिन की डीएम बनने की खुशी निधि के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी.