कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर जारी गहमागहमी के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली पहुंचे हैं. वो कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात करेंगे. अध्यक्ष पद के नामांकन की खबरों के बीच राजस्थान की राजनीति भी गरम है. गहलोत राजस्थान का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं.