कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई है. मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू होगा. संभावना है कि इस पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर नामांकन दाखिल करेंगे.