Qazi Touqeer Arijit VIDEO: अरिजीत सिंह को हराने वाले काजी तौकीर बोले-उसमें जलन और घमंड...

Arijit Singh’s Real Life Revealed: सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से पहचान बनाने वाले सिंगर काजी तौकीर ने 21 साल बाद अपने पुराने दोस्त और सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह के साथ बिताए खास पलों को शेयर किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में काजी, अरिजीत के पश्चिम बंगाल के जियागंज स्थित घर पहुंचे, जहां दोनों की पुरानी दोस्ती एक बार फिर जिंदा होती नजर आई.
वीडियो में दोनों कभी स्कूटी पर घूमते दिखे, तो कभी क्रिकेट खेलते हुए नजर आए. काजी ने अरिजीत की सादगी और शख्सियत की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अरिजीत में ना कोई जलन है, ना घमंड, बल्कि वो पूरी तरह संगीत के लिए समर्पित इंसान हैं.
काजी ने याद किया कि 2005 में ‘फेम गुरुकुल’ के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और आज भी उनके बीच वही दोस्ती और अपनापन कायम है. उन्होंने अरिजीत के परिवार और वहां के लोगों का भी शुक्रिया अदा किया. यह वीडियो अब फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस सच्ची दोस्ती को खूब पसंद कर रहे हैं.