Kachehri With Shubhankar Mishra: पिछले कुछ दिनों से वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य सुर्खियों में हैं, लेकिन गलत वजह से। उन्होंने महिलाओं को नैतिकता के तराजू में तोलते हुए विवादित बयान दिए। पहले कहा कि 25 साल की लड़कियां चार जगह "मुंह मार" चुकी होती हैं, फिर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाए। कथा में पूछा, "आप कैसी बहू चाहती हो जो लिव-इन में रहकर आई हो? कोई मां अपने बेटे के लिए ऐसी बहू चाहेगी?" हद तो तब हो गई जब उन्होंने वेश्या जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। महिलाओं और संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई, लेकिन माफी के बावजूद विवाद थमा नहीं। अब नया मोर्चा खुला है - नेताओं का। कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका लांबा और हरियाणा के ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल विज ने अनिरुद्धाचार्य के बयानों पर सख्त नाराजगी जताई।