टीवी रेटिंग में हेरफेर को लेकर रिपब्लिक टीवी समेत तीन चैनल के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार के जांच के फैसले ने इस मुद्दे को फिर सुर्खियों में ला दिया है. टीवी रेटिंग बार्क द्वारा जारी होती है, लेकिन कुछ चैनल किसी चुनिंदा जगह पर किसी प्रोग्राम की लोकप्रियता का आंकलन करने वाले गोपनीय मीटर की जानकारी हासिल कर हेराफेरी करते हैं. ऐसी शिकायतें कई बार सामने आई हैं. ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि चैनलों की टीवी रेटिंग काम कैसे करती है या इसे कैसे मापा जाता है.