KRK Arrested: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े और विवादों के लिए मशहूर कमाल राशिद ख़ान उर्फ़ KRK एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस जांच के दौरान इस केस का कनेक्शन KRK से जुड़ता नजर आया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने KRK को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फायरिंग केस में KRK की भूमिका क्या है और उनका इस पूरे घटनाक्रम से कितना गहरा संबंध है। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।