Adani Port: अडानी विझिंजम पोर्ट पर महिला क्रेन ऑपरेटरों ने महिला सशक्तीकरण का एक शानदार उदाहरण पेश किया है। 9 महिला ऑपरेटर, बंदरगाह पर यार्ड क्रेन के संचालन का प्रबंधन कर रही हैं। यहां कुल 20 क्रेन ऑपरेटर काम कर रहे हैं। भारत में यह पहली बार है कि महिलाएं स्वचालित सीआरएमजी क्रेन का नियंत्रण संभाल रही हैं