NDTV Khabar

'अकबर इलाहाबादी' कैसे बन गए 'अकबर प्रयागराज'? साहित्यकारों ने जताया ऐतराज

 Share

मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी अब अकबर प्रयागराज हो गए हैं. शहर का नाम बदलने से शायर का टाइटल भी बदल गया है. यह टाइटल उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की वेबसाइट पर नजर आ रहा है, जहां प्रयागराज के बारे में जानने के कॉलम में शहर के इतिहास के बारे में जो लिखा गया है उसमें मशहूर शायरों का टाइटल ही बदल गया है. सिर्फ अकबर इलाहाबादी ही नहीं बल्कि शबनम नकवी राशिद इलाहाबादी जैसे कई और शायरों के भी टाइटल में इलाहाबादी की जगह प्रयागराज लिख गया है. इसको लेकर साहित्यकारों के बीच बहस छिड़ी हुई है कि क्या शहर का नाम बदलने से शायर का टाइटल बदल जाएगा.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com