Malegaon Muslim Mayor: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की यह बात आज सच साबित हो गई. बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद मुंबई को मेयर मिलने के साथ ही मालेगांव को बुर्के वाली मेयर मिल गई है. मालेगांव की नई मेयर नसरीन बानो शेख होंगी. मेयर पद मिलते ही नसरीन भावुक भी हुईं. उन्होंने अपने ससुर पूर्व विधायक और पूर्व महापौर स्वर्गीय रशीद शेख को याद करते हुए उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है.