TMC में नौटंकी चल रही है... ममता की पार्टी की हालत पर अधीर रंजन का तंज

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी (TMC) में 20 बागी सांसदों के अलग गुट बनाने और पार्टी में चल रही भारी उठापटक पर अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की पार्टी की तुलना एक 'डूबती हुई पॉलिटिकल कंपनी' से कर दी है! अधीर रंजन ने टीएमसी के संकट को सत्ता छिनने के बाद की 'नौटंकी' करार दिया. उनका कहना है कि जब तक टीएमसी सत्ता में थी, तब तक सब ठीक था, लेकिन अब कुर्सी खिसकते ही कलह शुरू हो गई है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ममता और अभिषेक की 'पॉलिटिकल कंपनी' के शेयर गिर गए हैं, इसीलिए इन्वेस्टर (विधायक/सांसद) भाग रहे हैं और दूसरी पार्टियां (BJP) उन्हें सस्ते में खरीद रही हैं. अधीर रंजन ने याद दिलाया कि कैसे अतीत में टीएमसी ने कांग्रेस के नेताओं को तोड़ा था, और आज ठीक वही सब उनके (TMC) साथ हो रहा है.

संबंधित वीडियो