चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद से राजनीतिक बवाल जारी है. आम आदमी पार्टी बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप को लेकर आज बीजेपी मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन करेगी. वहीं बीजेपी ने भी आप मुख्यालय के पास विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी है. दोनों दलों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था सख्त कर दी गई है. बीजेपी और AAP मुख्यालय के बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.