स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है. लाल किला के आसपास हाई टेक सिक्योरिटी देखने को मिल रही है. लाल किले और उसके आस-पास 15,000 जवान तैनात रहेंगे. इनमें दिल्ली पुलिस के साथ एनएसजी अर्धसैनिक बल भी होंगे. 1000 से ज्यादा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी.