उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी के बड़े खुलासे के बाद अब उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) स्थित भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) से भी चढ़ावा चोरी और दान में वित्तीय अनियमितता (Financial Irregularities) का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस घटना से आहत राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) ने इसे व्यवस्था की एक बड़ी चूक माना है। भगवान राम के दरबार में हुई इस चोरी के पश्चाताप और मंदिर के शुद्धीकरण के लिए अयोध्या के विभिन्न आश्रमों और यज्ञशालाओं में 10 दिवसीय भव्य प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू कर दिया गया है।