NDTV Khabar

बनारस के घाटों पर भी बंदिशें भूल लोगों पर चढ़ा होली का सुरूर,मस्ती में झूमते लोग

 Share

कई अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी होली पर सार्वजनिक आय़ोजनों पर पाबंदी थी, लेकिन बनारस में भी 10 बजे तक दशाश्वमेध घाट पर काफी कम लोग रहे. मगर 10 बजे के बाद घाट गुलजार हुए. बाहर से आए सैलानी भी थोड़ा निराश हुए. यहां उन्हें होली का रंग दोपहर बाद नजर आने लगा. धीरे-धीरे घाट पर फाग की टोलियां भी नजर आने लगी. लोग ढोल मंजीरे के साथ जश्न मनाते नजर आए. बच्चे और बूढे भी यहां होली के रंग में सराबोर दिखे. होली के सुरूर में लोग इसमें डूबे नजर आए.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com