राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में लगी बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण
प्रकाशित: नवम्बर 26, 2023 12:05 PM IST | अवधि: 1:37
Share
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान सुप्रीम कोर्ट परिसर में डॉ बीआर अंबेडकर की एक प्रतिमा का अनावरण किय. इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल उपस्थित थे.वकील के गाउन में बीआर अंबेडकर की मूर्ति 7 फीट ऊंची है और इसे 3 फीट के बेस स्टैंड पर रखा गया है.प्रतिमा के हाथ में संविधान की प्रति दिखाई दे रही है.