NDTV Khabar

लोकसभा चुनाव से पहले BJP का राष्‍ट्रीय अधिवेशन, 11 हजार से ज्‍यादा पदाधिकारी होंगे शामिल

 Share

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक शनिवार से राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आरंभ होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के चुनावी अभियान की व्यापक रूपरेखा पेश करेंगे. राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में केंद्रीय मंत्री, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री, राज्यों के मंत्री, राष्ट्रीय और राज्य में पार्टी के पदाधिकारी, सांसद और विधायकों सहित लगभग 11,500 प्रतिनिधि भाग लेंगे.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com