NDTV Khabar

Lok Sabha Election 2024: क्या Kairana में ध्रुवीकरण की कोशिश कामयाब होगी? | Khabar Pakki Hai

 Share

Lok Sabha Election 2024: कैराना संगीत की विरासत के लिए जाना जाता है। संगीत का मशहूर किराना घराना यहीं है। कहते हैं, कभी मन्ना डे इस शहर में आए तो जूते उतार कर घूमे। उन्हें मौसिकी के इस शहर में तहज़ीब की निशानी छोड़नी थी। हालांकि बाद में कैराना ने बहुत झुलसते हुए दिन देखे। जब यहां असामाजिक तत्वों के डर से लोग घर छो़ड कर जाने लगे। अब 2024 की लड़ाई के लिए तैयार हो रहा है कैराना। यहां दूसरी बार बीजेपी के उम्मीदवार प्रदीप चौधरी चुनावी मैदान में हैं वहीं इंडिया गठबंधन से इकरा हसन उनको कड़ी चुनौती दे रही है। विधानसभा चुनाव में हिन्दू पलायन के मुद्दे को वेकर कैराना सुर्खियों में रहा था। इस बार यहां क्या मुद्दे हैं। राजपूतों की नाराजगी का क्या असर पड़ेगा देखिए कैराना से रवीश रंजन शुक्ला की ग्राउंड रिपोर्ट...



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com