NDTV Khabar

देश प्रदेश : मुख्यमंत्री राहत कोष से फर्जी तरीके से पैसे निकालने के आरोप में पांच गिरफ्तार

 Share

असम में मुख्यमंत्री राहत कोष (Chief Minister Relief Fund) से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने का मामला सामने आया है. धोखाधड़ी करके पैसे निकालने के आरोप में मुख्यमंत्री की विशेष विजिलेंस सेल की टीम ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा कि सभी आरोपी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं. कुछ असामान्य लेनदेन का पता चलने के बाद इस मामले में जांच की गई तो पूरी बात खुलकर सामने आई. आरोपियों पर चेक पर मुख्यमंत्री के फर्जी साइन करके पैसों की हेराफेरी करने का आरोप है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com