उत्तरकाशी में धूप खिली तो दिखा सुंदर नजारा, बर्फ की सफेद चादर से ढकी दिखीं वादियां और गांव

Uttarkashi Snowfall: छह दिन से मौसम खराब रहने के बाद जब उत्तरकाशी के पहाड़ी इलाकों में शनिवार को धूप खिली तो सुंदर नजारा देखने काे मिला. ऊंची-ऊंची वादियां और वहां बसे गांव बर्फ के आगोश में नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बर्फ के आगोश में नजर आए ऊंची-ऊंची वादियां और वहां बसे गांव.

उत्तरकाशी जिले में पूरे छह दिनों बाद धूप खिली है. मौसम साफ होते ही चारो तरफ बर्फीली पहाड़ी चांदी जैसे रंग में चमक रही है, जिले के गंगोत्री, यमुनोत्री धाम से लेकर शीतकालीन प्रवास मुखवा, खरसाली के अलावा हर्षिल, सुक्खी टॉप, सांकरी, हरकीदून, केदार कांठा, गुलाबी कांठा जैसी जगहों में भी खूब बर्फबारी हुई है. मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में यमुना मंदिर चारो तरफ से बर्फ से ढक गया है. करीब आधा फीट तक बर्फ मंदिर परिसर के चारों तरफ जम गई है.

बर्फ से थका यमुनोत्री धाम.

वर्तमान समय में जिले में मौसम पूरी तरह साफ हो गया है... बर्फबारी ज्यादा होने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुखी टॉप से आगे अवरूद्ध हो गया, जहां बी0आर0ओ0 द्वारा मार्ग सुचारू किया जा रहा है. वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में जंगल चट्टी के पास पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है. यहां एन0एच0 बड़कोट द्वारा मार्ग सुचारू करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है. 

Snowfall: खरसाली क्षेत्र और जानकी चट्टी में बर्फबारी से दिखा सुंदर नजारा. हालांकि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुखी टॉप से आगे अवरूद्ध हो गया है. 

उत्तरकाशी में शनिवार को मौसम सामान्य रहा. यहां चटख धूप खिली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली. मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में यमुना मंदिर पूरी तरह से बर्फ से ढक गया है. यहां चारों ओर बर्फ बिछी हुई है. धूप खिलने से बर्फ से ढके यमुना मंदिर का सौंदर्य में निखार आ गया है. बता दें कि पिछले कई दिनों से हो रही बर्फबारी से ऊंचाई वाले जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

ये भी पढ़ें: Success Story: ड्राइवर का बेटा बना IPS, 20 परीक्षाओं में फेल होने के बाद मिली सफलता, जानिए विवेक यादव की कहानी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attack On Israel | Trump On NATO | ट्रंप का NATO पर बड़ा बयान! 'सिर्फ कागजी शेर...' | War News
Topics mentioned in this article