प्रॉपर्टी का विवाद;देहरादून में दिनदहाड़े गैस ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या, 10 दिनों के भीतर दूसरी वारदात

देहरादून शहर के बीचोंबीच बुधवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति की स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.दस दिन के भीतर हत्या की यह दूसरी वारदात है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • देहरादून में तिब्बती मार्केट के पास दिनदहाड़े दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या की
  • अर्जुन शर्मा अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक थे और उनके परिवार में व्यवसाय को लेकर विवाद चल रहा था
  • पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज की है तथा फॉरेंसिक जांच जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
देहरादून:

देहरादून शहर के बीचोंबीच बुधवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति की स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.दस दिन के भीतर हत्या की यह दूसरी वारदात है.देहरादून के नगर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि यह घटना तिब्बती मार्केट के पास सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस वक्त की है जब बसंत विहार क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी अर्जुन शर्मा (42) अपनी कार के पास खड़े थे.

प्रमोद कुमार ने बताया कि तभी स्कूटी पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी.प्रमोद कुमार ने आगे बताया कि शर्मा को दून अस्पताल ले जाया गया,जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. 

क्या है पूरा मामला?

अधिकारी के अनुसार,प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक शर्मा के परिवार में पारिवारिक व्यवसाय को लेकर विवाद था. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच भी की जा रही है,ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.विजय कई सालों से शर्मा के साथ काम कर रहा था. उन्होंने बताया कि मृतक का विजय उनियाल नाम के एक व्यक्ति के साथ लगभग 40–42 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी सौदा चल रहा था. उसने यह भी दावा किया कि इस प्रॉपर्टी विवाद को लेकर शर्मा को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं.

पुलिसवालों पर होगा ऐक्शन 

आईजी ने कहा कि  आगे बताया कि 2025 लगभग शांतिपूर्ण रहा था,लेकिन पिछले 15–20 दिनों में ऐसे मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है. आईजी ने आगे कहा  कि हम इस मामले के हर पहलू का विश्लेषण कर रहे हैं.स्थिति की पूरी समीक्षा की गई है और अब जिम्मेदारी तय की जाएगी,यह स्पष्ट करते हुए कि किसकी क्या जिम्मेदारी है.किसी भी क्षेत्र में घटना होती है तो उस क्षेत्र के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) और क्षेत्रीय अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी.मामले की आगे की जांच जारी है.

Featured Video Of The Day
Auraiya Viral News: क्या सच में लड़की बनी Ichhadhari Nagin? बिस्तर पर मिली केंचुली ने उड़ाए होश!
Topics mentioned in this article