मसूरी के नामी होटल में क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी, ₹6000 की थाली, क्या पहुंचेंगे कोहली-रोहित?

Kuldeep Yadav wedding News: स्टार स्पिनर कुलदीप यादव बहुत जल्द अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. शादी के लिए मसूरी के प्रतिष्ठित होटल सवाय को पूरी तरह बुक कर लिया गया है. मेहमानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अकेले होटल सवाय में 80 कमरे बुक हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kuldeep Yadav wedding News
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी मसूरी के होटल सवाय में 13 और 14 मार्च को होगी
  • शादी के मुख्य आयोजन में हल्दी, हाथ और मंगल स्नान, सात फेरे और 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन शामिल हैं
  • होटल सवाय में 80 कमरे बुक किए गए हैं और जेडब्ल्यू मैरियट तथा फॉर्चून होटल में भी मेहमानों की व्यवस्था की गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव बहुत जल्द अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. उत्तराखंड की हसीन वादियों और 'पहाड़ों की रानी' मसूरी को इस भव्य शादी के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन चुना गया है. कुलदीप और वंशिका की शादी की रस्में 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवाय में संपन्न होंगी.

शादी का पूरा कार्यक्रम: 13 से 17 मार्च तक का शेड्यूल

कुलदीप और वंशिका की शादी हिंदू रीति-रिवाजों और पारंपरिक रस्मों के साथ संपन्न होगी.

13 मार्च: शादी के कार्यक्रमों का आगाज़ हल्दी, हाथ और मंगल स्नान जैसी पारंपरिक रस्मों के साथ होगा.

14 मार्च: यह सबसे खास दिन होगा, जब कुलदीप और वंशिका रात को सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंधेंगे.

17 मार्च: मसूरी में शादी के बाद,  लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.  

शाही मेहमाननवाजी और वेन्यू की तैयारी

शादी के लिए मसूरी के प्रतिष्ठित होटल सवाय को पूरी तरह बुक कर लिया गया है. मेहमानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अकेले होटल सवाय में 80 कमरे बुक हैं. इसके अलावा जेडब्ल्यू मैरियट और फॉर्चून होटल में भी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. होटल के अंदर ही भव्य मंडप और संगीत समारोह के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई है. सजावट का काम लगभग पूरा हो चुका है. शादी में करीब 200 खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें दिग्गज क्रिकेटर, बड़े उद्योगपति और बॉलीवुड सितारे शामिल हो सकते हैं.   

खाने में 'पहाड़ी स्वाद' का तड़का: ₹6000 से ज्यादा की प्लेट

चूंकि शादी उत्तराखंड में हो रही है, इसलिए मेन्यू में स्थानीय स्वाद को विशेष जगह दी गई है. जानकारी के अनुसार, खाने की कीमत ₹6000 प्रति प्लेट से भी अधिक है.

पहाड़ी मेन्यू की खास डिशेज

  • मडुवे की रोटी और लाल चावल
  • गहत की दाल, फाणु और चैंसू
  • कंडाली का साग और कुमाऊंनी रायता
  • भांग की चटनी और झंगोरे की खीर
  • ब्रेकफास्ट: सुबह के नाश्ते में इडली-डोसा, छोले-भटूरे और पोहा जैसे लोकप्रिय आइटम परोसे जाएंगे. 

मेहमानों के लिए लग्जरी इंतजाम

मेहमानों को देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से सीधे मसूरी लाने के लिए कई लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार रहेगा. 12 मार्च की शाम तक कुलदीप और वंशिका के परिवार मसूरी पहुंच जाएंगे, जिसके बाद मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू होगा.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cyclinder News Today | देशभर में LPG की अफवाह से कैसे मचा बवाल! सच्चाई क्या? | War