बर्फ की चादर में केदारनाथ धाम, इन जवानों का हौंसला आपको सलाम करने पर मजबूर कर देगा

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के बीच भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है. भीषण ठंड और विषम हालातों के बावजूद उत्तराखंड पुलिस और आईटीबीपी के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के कारण पूरा मंदिर परिसर और आसपास की चोटियां बर्फ से ढकी हुई हैं
  • धाम में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, लेकिन सुरक्षा बल हौसले के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं
  • उत्तराखंड पुलिस और आईटीबीपी के जवान धाम के हर संवेदनशील इलाके पर लगातार कड़ी निगरानी रख रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इन दिनों कुदरत का रौद्र और सुंदर रूप एक साथ देखने को मिल रहा है. भारी बर्फबारी के कारण पूरा मंदिर परिसर और आसपास की चोटियां कई फीट बर्फ की सफेद चादर में ढकी हुई हैं. लेकिन, इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड और विषम परिस्थितियों में भी बाबा केदार की सुरक्षा का मोर्चा पूरी मुस्तैदी के साथ डटा हुआ है. 


शून्य से नीचे तापमान, हौसले बुलंद

केदारनाथ धाम में वर्तमान में तापमान शून्य से काफी नीचे बना हुआ है. बर्फीली हवाओं और भारी हिमपात के बीच जनजीवन पूरी तरह थम सा गया है, लेकिन उत्तराखंड पुलिस और आईटीबीपी (ITBP) के जवानों के हौसले बुलंद हैं. कठिन मौसम भी जवानों के जज्बे को डिगा नहीं पाया है. सुरक्षा बल दिन-रात (24×7) ड्यूटी पर तैनात हैं. मंदिर परिसर से लेकर धाम के हर संवेदनशील इलाके पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.   

उत्तराखंड पुलिस और ITBP का बेहतरीन तालमेल

शीतकाल के दौरान जब धाम के कपाट बंद रहते हैं और चारों ओर सन्नाटा पसर जाता है, तब सुरक्षा की जिम्मेदारी इन वीर जवानों के कंधों पर होती है. भारी बर्फबारी के बावजूद जवान लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या अतिक्रमण को रोका जा सके.  उत्तराखंड पुलिस प्रशासन और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के बीच जबरदस्त तालमेल देखने को मिल रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है.

विषम परिस्थितियों में भी अडिग प्रहरी

केदारनाथ धाम की भौगोलिक परिस्थितियां सर्दियों में बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं. हर तरफ बर्फ ही बर्फ होने के कारण आवाजाही मुश्किल होती है, लेकिन जवान पूरी मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धाम की सुरक्षा पूरी तरह से मजबूत हाथों में है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए बल तैयार हैं.

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Pappu Yadav को पुलिस ने उठा लिया, तो Bihar में मच गया बवाल! | Purnea