होटल के कमरे से आई चिल्लाने की आवाज, फिर बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव 

हल्द्वानी के एक होटल में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. कमरे से चीखने की आवाजें आने के बाद स्टाफ ने दरवाजा खोला तो बाथरूम में युवक मृत पाया गया. मृतक यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर. (AI)
AI

Hotel Room Dead Body Case: उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक होटल के कमरे से आई तेज चीखों ने ऐसा सन्नाटा छोड़ा, जिसने सभी को हैरान कर दिया. जब होटल स्टाफ ने दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर बेहद डरावना था. बाथरूम में एक युवक नग्न अवस्था में मृत पड़ा मिला. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

कमरे से आई चीखों से मचा हड़कंप

घटना मुखानी क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास स्थित एक होटल की है. बताया जा रहा है कि यूपी के युवक के कमरे से रात करीब 8:30 बजे अचानक चिल्लाने की आवाजें आने लगीं. आवाजें सुनकर होटल का स्टाफ घबरा गया और तुरंत कमरे के बाहर पहुंचा.

दरवाजा खुलते ही सामने आया खौफनाक मंजर

होटल कर्मचारियों ने पहले दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद मास्टर की की मदद से दरवाजा खोला गया. दरवाजा खुलते ही सभी के होश उड़ गए. बाथरूम के फर्श पर युवक नग्न अवस्था में मृत पड़ा था.

यूपी से आया था युवक

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 30 वर्षीय लाल सिंह साहब पटेल के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक वह 22 मई को किसी काम के सिलसिले में हल्द्वानी आया था और सुबह करीब 6:30 बजे होटल में कमरा लिया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार, मौके से फॉरेंसिक टीम ने उल्टी समेत कई अहम सबूत जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है.

Advertisement

CCTV और अन्य कड़ियों को खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दे दी है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक हल्द्वानी क्यों आया था और कमरे के अंदर ऐसा क्या हुआ जिससे उसकी जान चली गई.  पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य सुराग जोड़ने की कोशिश कर रही है.  

Featured Video Of The Day
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लेकर आई बड़ी खबर, आखिर क्यों हो गई FIR