Major General BC Khanduri Passed Away: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया. उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद भावुक नजर आए. धामी अंत्येष्टि में शामिल हुए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी. साथ ही शोकाकुल परिवार को भी ढाढस बंधाया. खंडूड़ी के निधन के बाद प्रदेश में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है.
सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे, जैसे ही उन्हें जनरल खंडूड़ी के निधन की सूचना मिली वो छत्तीसगढ़ से तत्काल देहरादून लौटे और अंतेष्टि में शामिल हुए.
सीएम पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ से तत्काल देहरादून के लिए रवाना हुए. यहां पहुंचकर वो सीधे बंसत विहार स्थित जनरल खंडूडी के आवास पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की और परिवार को ढाढस बंधाया.
तीन दिन का राजकीय शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रति जनरल खंडूडी के योगदान को नमन करते हुए प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया. साथ ही एक दिन के अवकाश के भी निर्देश दिए.
शवयात्रा में पार्थिव शरीर को दिया कंधा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह भी जनरल बीसी खंडूड़ी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा दिया और वो शव यात्रा के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे. इसके बाद हरिद्वार में आयोजित अंतेष्टि में भी शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री बेहद भावुक नजर आए.
ये भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, तेज बारिश में रातभर चला रेस्क्यू अभियान; SDRF ने बचाई 10,450 यात्रियों की जान
ये भी पढ़ें: भोपाल पुलिस कमिश्नर ने NDTV के कैमरे पर माना, ट्विशा मामले में कहां हुई पुलिस से चूक-VIDEO














