पुलिस गोली न मारे तो क्या खा ले... CM योगी ने दी अपराधियों को वॉर्निंग, अखिलेश पर किया हमला

एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर करारा जवाब दिया है. CM योगी ने अखिलेश यादव पर भी यहां निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पुलिस गोली ना मारे तो क्या खुद गोली खा लें?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लखनऊ:

एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर करारा जवाब दिया है. CM योगी ने अखिलेश यादव पर भी यहां निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पुलिस गोली ना मारे तो क्या खुद गोली खा लें? दरअसल, राजधानी लखनऊ में मंगलवार को वैश्विक निवेशकों एवं उद्यमियों के महासंगम उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का आयोजन हुआ. ताज में हो रहे इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए थे. 


सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश का नाम न लेकर कहा कि वो कहते हैं अपराधी को गोली क्यों मारी? इस आरोप पर योगी ने कहा है कि पुलिस अगर गोली नहीं मारेगी तो क्या गोली खायेगी? आगे योगी ने कहा, "प्रयास तो किया कि कानून के दायरे में रहकर काम करें, लेकिन बहुत बार होता है, आप भी इस बात को समझते हो. भाई अगर सामने वाला व्यक्ति कानून से भयभीत नहीं है तो फिर उसको कानून के दायरे में लाकर कानून की भाषा समझाना पड़ता है. तात्कालिक परिस्थिति हो जाती है बहुत लोग टिप्पणी करते हैं कि पुलिस ने गोली क्यों मार दी? 

अगर पुलिस गोली ना मारे तो क्या पुलिस गोली खाएं?

सीएम योगी ने कहा कि ये दोनों काम एक साथ नहीं चल सकते. अगर उस अपराधी को गोली चलाने की स्वतंत्रता है तो पुलिस के पास भी हमने इसीलिए पिस्तौल दी है कि वह भी उसके सामने उसका मुकाबला करें. उसका प्रशिक्षण इसी बात को लेकर के हुआ है और जिस भाषा में समझें. उस भाषा में उसको समझाने का काम करें. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
डिवाइडर पर सो रहे मजदूर पर ठेकेदार ने पलटा दी मिट्टी