ताजमहल की चौखट तक पहुंची यमुना, पर्यटक इस नजारे को कर रहे कैमरे में कैद, देखें वीडियो

यमुना में बढ़ा हुआ जल स्तर पर्यटकों को भी खासा आकर्षित कर रहा है. ताजमहल देखने आए पर्यटक युमना के इस रौद्र रूप को भी खास तौर पर अपने कैमरे में कैद करता देखा जा सकता है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आगरा में यमुना नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पानी ताजमहल की दीवार तक पहुंच चुका है
  • यह घटना 1978 के बाद पहली बार हुई है जब यमुना का पानी ताजमहल की दीवार तक पहुंचा है
  • यमुना के बढ़े हुए जलस्तर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पर्यटक इसे देख रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
आगरा:

आगरा में इन दिनों यमुना उफान पर है. यमुना का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि वो अब ताजमहल की दीवार तर पहुंच चुका है. कहा जा रहा है कि 1978 के बाद ये पहला मौका है जब यमुना का पानी ताजमहल की दीवार तक पहुंचा है. यमुना के बढ़ जलस्तर और उसके ताजमहल तक आने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि यमुना पूरे उफान पर है और ताजमहल भी अब उसकी जद में आ चुका है. 

यमुना में बढ़ा हुआ जल स्तर पर्यटकों को भी खासा आकर्षित कर रहा है. ताजमहल देखने आए पर्यटक युमना के इस रौद्र रूप को भी खास तौर पर अपने कैमरे में कैद करता देखा जा सकता है. 

आगरा में सिर्फ ताजमलह तक ही यमुना का पानी नहीं पहुंचा है. यहां का दशहरा घाट यमुना के पानी में डूब गया है. वहीं, कारिडोर के यमुना किनारा स्थित भाग में भी पानी भर गया है. वाटर गेट के पास पुराना नाला बैक मारने से आगरा किला की खाई में एक फीट से ज्यादा की ऊंचाई तक पानी भर गया है.

Featured Video Of The Day
Bareilly Violence Breaking News: 'सिर तन से जुदा' नारा लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने ऐसे दबोचा!
Topics mentioned in this article