क्या है योगी आदित्यनाथ का ग्रीन यूपी प्लान, जिसे आज जापान भी देखेगा?

सीएम योगी के जापान दौरे के पहले दिन 11,000 करोड़ के समझौते हुए. नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और जापान इंडस्ट्रियल सिटी पर निवेश चर्चा हुई. यूपी को सुरक्षित, स्थिर और तेज़ निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • CM योगी ने जापान में निवेश आकर्षित करने और यूपी के नए औद्योगिक मॉडल को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया.
  • योगी ने जापान में पहले दिन लगभग ₹11,000 करोड़ के समझौते कृषि, ऑटोमोटिव और रियल एस्टेट क्षेत्रों में किए.
  • नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के पास जापान इंडस्ट्रियल सिटी विकसित की जाएगी, जो जापानी कंपनियों को विशेष लाभ दोगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने विदेश दौरे के अंतिम दिन जापान में हैं, जहां वे बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने, ग्रीन एनर्जी विज़न और यूपी के नए औद्योगिक मॉडल को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं. यह दौरा सिंगापुर और जापान- दोनों जगहों पर बड़े निवेश प्रस्ताव हासिल करने पर केंद्रित रहा है.

सिंगापुर के बाद अब जापान से बड़े निवेश का लक्ष्य

सीएम योगी सिंगापुर से 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 60,000 करोड़ रुपए के MoU लेकर लौट रहे हैं. अब जापान से भी बड़े निवेश की तैयारी है. योगी का मानना है कि 25 करोड़ की बड़ी बाजार क्षमता, बेहतर इंफ़्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित निवेश वातावरण यूपी को निवेशकों के लिए आदर्श गंतव्य बनाता है.

जापान दौरे के पहले दिन 11,000 करोड़ के MoU

पहले ही दिन यूपी ने जापानी कंपनियों के साथ लगभग ₹11,000 करोड़ के समझौते किए. इनमें शामिल हैं-

  • कृषि एवं औद्योगिक मशीनरी
  • ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स
  • एडवांस कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग
  • हॉस्पिटैलिटी, रियल एस्टेट और इंडस्ट्रियल प्रिंटिंग सेक्टर

सहभागी कंपनियां: कुबोता कॉर्पोरेशन, मिंडा कॉर्पोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स, नागासे एंड कंपनी, सीको एडवांस, ओएंडओ ग्रुप, फूजी जापनीज JV, फूजीसिल्वरटेक प्रा. लि.

ग्रीन यूपी प्लान: नई ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और डिजिटल इकोसिस्टम

सीएम योगी ने जापानी समूह मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड के साथ व्यापक निवेश चर्चा की और यूपी के 'ग्रीन भविष्य' की रूपरेखा पेश की.

  • नवीकरणीय ऊर्जा
  • सोलर प्रोजेक्ट्स
  • बायो-एनर्जी
  • ग्रीन हाइड्रोजन
  • एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स

डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र

  • आईटी पार्क
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग
  • डिजिटल सर्विसेज
  • यूपी स्टार्टअप इकोसिस्टम
  • सेमीकंडक्टर चिप मैन्युफैक्चरिंग
  • हाइपर-स्केल डेटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी हब

नोएडा में बनेगी जापान इंडस्ट्रियल सिटी

टोक्यो में आयोजित रोड शो में सीएम योगी ने घोषणा की कि नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के पास 'जापान इंडस्ट्रियल सिटी' विकसित की जाएगी, जिससे जापानी कंपनियों को विशेष लाभ मिलेगा. उन्होंने यूपी की चार नीतिगत खूबियां बताईं. स्केल, स्किल, स्टेबिलिटी और स्पीड.

निवेशकों की राय: यूपी बना सबसे भरोसेमंद निवेश गंतव्य

जापान में आयोजित रोडशो में इंडस्ट्री लीडर्स ने यूपी की नीतियों की प्रशंसा की. मिंडा समूह ने इलेक्ट्रॉनिक्स, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, ई-व्हीकल मोबिलिटी में निवेश की घोषणा की. 3,000–4,000 लोगों को रोजगार की संभावना है. मारुति सुजुकी के अधिकारी ने कहा कि 9 साल पहले यूपी निवेश के लिए आकर्षक नहीं था, लेकिन मेगा ट्रांसफॉर्मेशन के बाद यूपी शीर्ष निवेश गंतव्य बन गया है.

Advertisement

UP की उपलब्धियां और ग्रीन प्रोग्रेस

योगी ने बताया कि यूपी आज कई क्षेत्रों में नंबर-1 बनने की तरफ बढ़ रहा है.

राजस्व और वित्तीय अनुशासन
मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग
एक्सप्रेसवे नेटवर्क
कृषि उत्पादन
एथेनॉल उत्पादन
पौधरोपण
हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट
पर्यटन

सीएम योगी ने कहा कि ईवी और हाइब्रिड वाहन नीति के कारण यूपी देश में सबसे तेज़ी से बढ़ता ईवी बाजार बन गया है.

यह भी पढ़ें- 'प्लेटफॉर्म्स को कंटेंट की जिम्मेदारी लेनी ही होगी', DNPA कॉन्क्लेव में बोले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

यूपी अंधेरे से उजाले की ओर

सीएम योगी ने व्यंग्यात्मक रूप से कहा कि जिनकी प्रवृत्ति डकैती की थी, उन्होंने यूपी को भी अंधेरे में रखा. नाथ परंपरा से आने वाले योगी ने जापान के Land of Rising Sun से जोड़ते हुए कहा, 'हम सूर्यपुत्र हैं और यूपी को प्रकाश में ले आए हैं.' उन्होंने दीपोत्सव, महाकुंभ और वैश्विक निवेश को यूपी की नयी पहचान बताया.

Advertisement

जापान में भारतीय समुदाय का गर्मजोशी भरा स्वागत

जापान में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने सीएम योगी का पारंपरिक तिलक से स्वागत किया. कुछ लोग बुलडोज़र वाली टी-शर्ट पहनकर भी पहुंचे- जो वहां चर्चा का विषय रहा.

वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP) की थी वैश्विक झलक

योगी ने सिंगापुर व जापान में जो भी उपहार दिए, वे सभी UP ODOP से थे. इनमें फिरोजाबाद के ग्लास से बने श्रीराम, राधा-कृष्ण, बुद्ध. वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी से बना काशी विश्वनाथ मंदिर मॉडल. मंडला आर्ट की 300+ कलाकृतियां. कुल 500+ उपहार यूपी की सांस्कृतिक पहचान के रूप में भेंट किए गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें- पीएम कार्नी का भारत दौरा बनेगा रिश्तों का टर्निंग पॉइंट? यात्रा से पहले बदले कनाडा के सुर

क्या है ‘ग्रीन यूपी प्लान'?

ग्रीन यूपी प्लान मूल रूप से नवीकरणीय ऊर्जा आधारित औद्योगिक विकास, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण, डिजिटल और सेमीकंडक्टर उत्पादन केंद्र, जापान इंडस्ट्रियल सिटी, ईवी और हाइब्रिड वाहनों की तेज़ वृद्धि, सुरक्षित व स्थिर निवेश वातावरण पर जोर है.  यही वो मॉडल है जिसे आज जापान करीब से देख रहा है और जिससे यूपी अपने आप को ग्रीन, ग्लोबल और ग्रोथ-ड्रिवेन प्रदेश के तौर पर स्थापित कर रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Money Laundering Case: ED के सामने पेश हुए Anil Ambani | Breaking News | Reliance Group Chairman