Viral Video: यूपी पुलिस के जवान ने सरेराह ई-रिक्शा चालक पर बरसाए लात-घूसे, वीडियो वायरल होने पर आरोपी निलंबित

UP Police Viral News: ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो युवकों के बीच बहस हो रही थी. इसी बीच दखल देने पहुंचे एक पुलिसकर्मी और ई-रिक्शा चालक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. संघर्ष के दौरान पुलिसकर्मी और चालक दोनों सड़क पर गिर पड़े. जैसे ही पुलिसकर्मी उठा, उसने अपना आपा खो दिया और चालक पर टूट पड़ा. (धर्मेद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

UP Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से पुलिसिया बर्बरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां ई-रिक्शा खड़ा करने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पुलिसकर्मी ने सरेराह ई-रिक्शा चालक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया. इस बीच आनन-फानन में एपी ने आरोपी पुलिस वाले को सस्पेंड कर दिया है.

यह पूरा मामला जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी सिसवा इलाके का है. चश्मदीदों के मुताबिक, ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो युवकों के बीच बहस हो रही थी. इसी बीच दखल देने पहुंचे एक पुलिसकर्मी और ई-रिक्शा चालक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. संघर्ष के दौरान पुलिसकर्मी और चालक दोनों सड़क पर गिर पड़े. जैसे ही पुलिसकर्मी उठा, उसने अपना आपा खो दिया और चालक पर टूट पड़ा. वायरल वीडियो में वर्दीधारी सिपाही को चालक पर बेरहमी से वार करते हुए साफ देखा जा सकता है.


'थर्ड डिग्री' और जबरन उठाने का आरोप

मामला केवल सड़क पर मारपीट तक ही सीमित नहीं रहा. सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, सड़क पर हुई भिड़ंत के बाद पुलिसिया कार्रवाई और भी सख्त हो गई. आरोप है कि पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर ‘थर्ड डिग्री' का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं, यह भी बताया जा रहा है कि बिना किसी लिखित शिकायत या कानूनी तहरीर के 4 से 5 सिपाही चालक के घर पहुंचे और उसे उठाकर थाने ले आए. पुलिस की इस कार्यप्रणाली ने स्थानीय नागरिकों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है.

वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने और पुलिस की छवि धूमिल होने के बाद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और अनुशासनहीनता और अमर्यादित व्यवहार के आरोप में संबंधित पुलिसकर्मी को तुरंत निलंबित (सस्पेंड) कर दिया. वहीं, दूसरी ओर विवाद की शुरुआत और हाथापाई को देखते हुए ई-रिक्शा चालक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई.

Advertisement

Featured Video Of The Day
US में Gautam Adani पर सभी केस खत्म, अमेरिकी न्याय विभाग ने कोर्ट में क्या कहा? | Adani Group
Topics mentioned in this article