वाराणसी: Budget 2021 को लेकर सपा का अनोखा प्रदर्शन, झुनझुना लेकर सड़क पर उतरे, बोले...  

सपा कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लिए लोगों के बीच पहुंचे. उस तख्ती पर 'उद्योग झुनझुना, शिक्षा झुनझुना, चिकित्सा झुनझुना, कृषि के लिए झुनझुना' जैसे नारे लिख थे.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बजट के विरोध में झुनझुना बांटा
वाराणसी:

केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को आम बजट (Budget 2021) पेश करने के बाद इस पर काफी प्रतिक्रिया आ रही है. विपक्षी दल बजट की लगातार आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह बजट सिर्फ दिखावा है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने बजट के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. बनारस में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस बजट का अनोखा विरोध करते हुए हाथ में झुनझुना लेकर सड़क पर उतरे. 

सपा कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लिए लोगों के बीच पहुंचे. उस तख्ती पर 'उद्योग झुनझुना, शिक्षा झुनझुना, चिकित्सा झुनझुना, कृषि के लिए झुनझुना' जैसे नारे लिख थे. कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को झुनझुना बांटा और कहां कि सरकार का यह बजट इस झुंझुनू की तरह ही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में जनता को कुछ नहीं दिया सिर्फ छलावा दिया. 

बजट नहीं मायूसी का दस्तावेज : अखिलेश यादव
बजट को लेकर अखिलेश यादव ने सोमवार को सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "भाजपा सरकार स्वयं बता दे कि इस बजट में कृषि-किसान, गांव-ग्रामीण, आम आदमी, नौकरीपेशा, महिलाओं, युवाओं, कारोबारियों के लिए क्या अच्छा है. बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भी बजट में माइक्रोस्कोप लगाकर भी किसी के लिए भी ‘अच्छे दिन' नहीं ढूंढ पा रहे हैं. ये बजट नहीं मायूसी का दस्तावेज़ है. 

Advertisement
वीडियो: क्या कारण है कि बजट से मायूस हैं वाराणसी के साड़ी कारोबारी?

  

Featured Video Of The Day
पंजाब के साथ गद्दारी... राघव चड्ढा के साथ 7 सांसदों के टूटने पर AAP का पहला रिएक्शन आया
Topics mentioned in this article