UP दारोगा परीक्षा के सवाल में 'पंडित' पर बवाल, डिप्टी CM बोले- हमें भी आपत्ति, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

यूपी दारोगा भर्ती परीक्षा के एक सवाल में 'पंडित' विकल्प दिए जाने पर राजनीति तेज हो गई है. अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दारोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए सवाल पर मचे बवाल पर डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया सामने आई है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में एक सवाल के विकल्प में 'पंडित' शब्द देने से पंडित समुदाय की भावनाएं आहत हुईं.
  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस सवाल पर कड़ी आपत्ति जताई और मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए.
  • सरकार ने कहा कि किसी भी जाति या समुदाय के प्रति अपमानजनक शब्दों को सहन नहीं किया जाएगा और कार्रवाई होगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

यूपी में शनिवार से शुरू हुए दारोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है. इस परीक्षा में पूछे गए एक सवाल- अवसर के अनुसार बदलने वाला कौन-? के जवाबों के विकल्प में पंडित शब्द का दिया गया था. इसे पंडित समुदाय की भावनाएं आहत हुई. बीजेपी के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र, कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी सहित कई नेताओं ने इस प्रश्न पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है. अब यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की इस पूरे बवाल पर प्रतिक्रिया सामने आई है. सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखे एक पोस्ट में ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस सवाल पर हमें कड़ी आपत्ति है. सरकार ने गंभीरता से मामले पर संज्ञान लिया है. 

यूपी डिप्टी सीएम बोले- जांच के निर्देश दिए गए, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिखा- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमें कड़ी आपत्ति है. सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है. किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों को कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए. 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आगे लिखा- इस पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं. संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उत्तर प्रदेश सरकार सभी समाजों के सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है. प्रदेश के हर नागरिक की गरिमा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Advertisement

कांग्रेस प्रवक्ता ने सीएम योगी पर लगाया जातिवाद का आरोप

दूसरी ओर कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने इस मामले को पंडित को अवसरवादी बताने से जोड़ते हुए सीएम योगी पर जातिवादी मानसिकता से ग्रसित होने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता अंशू अवस्थी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जातिवादी मानसिकता से ग्रसित होकर ब्राह्मणों से नफरत कर निशाना बना रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि मुख्यमंत्री जी आपको ब्राह्मण समाज से इतनी नफरत क्यों है?

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि सनातन धर्म के शीर्ष संत शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी को मुख्यमंत्री ने अपमानित किया, उनके बटुक शिष्यों को पिटवाया, शिखा खींचकर घसीटा गया, उसके बाद घूसखोर पंडित पिक्चर बनती है और अब प्रतियोगी परीक्षा में पंडित को अवसरवादी बताया गया, यह बीजेपी योगी आदित्यनाथ सरकार का ब्राह्मण से घृणा करने वाला नफरत भरा चेहरा है. 

यह भी पढ़ें - 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' कौन... UP दारोगा परीक्षा में आए इस सवाल पर क्यों सुलगी सियासत?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections: बंगाल में होगा 'जंगल राज' का अंत... Kolkata में बोले PM Modi | Mamata Banerjee