40 अपराध, 5 राज्यों में दहशत, जमकर क्रॉस फायरिंग… जानिए कैसे यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में अमजद को मार गिराया

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ₹50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • UP के मुजफ्फरनगर के जंगल इलाके में पुलिस और कुख्यात अपराधी अमजद के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें अमजद मारा गया
  • मुठभेड़ में पुलिस के सब-इंस्पेक्टर संदीप और कांस्टेबल अशफाक भी घायल हुए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है
  • अमजद पर लूट, हत्या, डकैती और अपहरण समेत लगभग 40 गंभीर मामले दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में दर्ज थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरनगर:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना थाना क्षेत्र के जंगल इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई. इनपुट मिला था कि कुख्यात अपराधी और ₹50,000 के इनामी बदमाश अमजद इलाके में देखा गया है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम जंगल की ओर बढ़ी, तभी अचानक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी और देखते ही देखते मौके पर भारी क्रॉस फायरिंग शुरू हो गई.

फायरिंग के दौरान अमजद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसकी गोली से एक सब-इंस्पेक्टर संदीप और कांस्टेबल अशफाक घायल हो गए. पुलिस ने तत्काळ सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अमजद की मौत हो गई. दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है.

लूट, हत्या, डकैती व अपहरण के 40 केस थे दर्ज

मुठभेड़ स्थल से पुलिस को 9 एमएम की कार्बाइन, एक पिस्तौल, स्प्लेंडर बाइक, भारी मात्रा में कारतूस, लूट के दस्तावेज और ज्वेलरी बरामद हुई है. यह सामान कई बड़ी वारदातों से जुड़ा माना जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, मारा गया बदमाश अमजद बेहद खतरनाक श्रेणी का अपराधी था और उस पर लूट, हत्या, डकैती व अपहरण जैसे लगभग 40 गंभीर केस दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों में दर्ज थे.

दोनों तरफ से जमकर हुई फायरिंग

घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि टिप ऑफ मिलने के बाद बुढ़ाना पुलिस, एसपी देहात की टीम, सीओ और अन्य कई थानाध्यक्षों की टीम ने ऑपरेशन चलाया. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी तक गोलियों से छलनी हो गई. एसएसपी ने बताया कि बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगी हैं, जिससे अंदाज़ा लगता है कि बदमाश किस तरह से भारी फायरिंग कर रहा था.

अधिकारियों के मुताबिक, अमजद 35–36 वर्ष का था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था. उसकी पहचान एक शातिर लुटेरे और हत्या के आरोपी के तौर पर की जाती थी. पुलिस अब बरामद सामान की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, 2 महिलाओं की मौत, लगा भारी ट्रैफिक जाम

Featured Video Of The Day
Kanpur Lamborghini Case में 'Driver' का Surrender ड्रामा, Police ने वापस भेजा! जानिए Inside Story
Topics mentioned in this article