UP के कई जिलों में तड़तड़ाई गोलियां: हापुड़, चंदौली, गाजीपुर और बुलंदशहर में एनकाउंटर; अयोध्या में सुपारी किलर ढेर

उत्तर प्रदेश में कई जिलों की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनमें 5 बदमाश ऐसे हैं, जिनके पैरों में गोली लगी है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
हापुड़ में एनकाउंटर के बाद पड़ी बदमाशों की बाइक, चंदौली में गिरफ्तार शूटर.

UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में रविवार रात गोलियों की गूंज सुनाई दी. यूपी पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ में कई बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें घायल भी शामिल हैं. अयोध्या में तो स्पेशल टास्क फोर्स ने कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप को ढेर कर दिया है, जिस पर 1 लाख 65 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था. अयोध्या के अलावा हापुड़, चंदौली, गाजीपुर और बुलंदशहर जिले में भी पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है, जहां पांच बदमाशों को गोली लगी है. कुल 8 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं.

Hapur Encounter: हापुड़ में दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली, पांच गिरफ्तार

उद्योगपति नरेन्द्र अग्रवाल के घर में 1 जून की रात करोड़ों की डकैती के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें दो बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुए हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ज्वैलरी, नकदी, अवैध हथियार और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं. बदमाशों ने अद्योगपति के परिवार को बंधकर बनाकर गन प्वाइंट पर लूटा था.

पुलिस की गिरफ्त में बदमाश

देहात थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान मो बाइक पर सवार पांच बदमाशों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो भागने लगे. फिर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो रोहित और साहिबे आलम के पैर में गोली लग गई, जबकि तीन अन्य बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से डकैती में लूटी गई ज्वैलरी, नकदी, दो मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे बरामद किए हैं. सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है.

बुलंदशहर में एनकाउंटर के बाद वांछित शातिर गिरफ्तार

Bulandshahar Encounter: बुलंदशहर में पुलिस और बदमाश के बीच भी मुठभेड़ हो गई, जिसमें वांछित शातिर आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया, जो ककोड़ थाना क्षेत्र के धनौरा गांव का रहने वाला है. उससे एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है. सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम हसनपुर लड़ोकी बम्बे के पास चेकिंग कर रही थी. तभी एक व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा, कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक फिसल गई. पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाश ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर कर दिया और जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गीली लग गई. उसको अस्पताल भेजा गया है.

Advertisement

पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश, जमीन पर पड़ा मोबाइल और तमंचा

Ghazpur Encounter: गाजीपुर में महिला से छेड़खानी कर ऑटो से फेंकने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजीपुर शहर में 6 जून को एक ऑटो चालक और उसके साथी ने महिला से छेड़छाड़ की थी. इस दौरान मारपीट एवं गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया. आरोप था कि आरोपी उसे रिंग रोड स्थित सेक्टर-25 के पास सड़क पर फेंक दिया. शिकायत पर गाजीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई और एक आरोपी सुमित कश्यप को गिरफ्तार किया गया. उसके साथ सनी उर्फ शनि की तलाश जारी रही.

जब 7 जून यानी रविवार को गाजीपुर पुलिस और लखनऊ पूर्वी जोन की क्राइम/सर्विलांस टीम ने थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर बंधा रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी सनी कश्यप पुत्र संतोष कश्यप के बारे में पता चला, जो ऑटो से जा रहा है. फिर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा, जिससे ऑटो गिर गया. फिर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई. आरोपी सीतापुर के गुड़ियन टोला का रहने वाला था, जबकि फिलहाल लखनऊ के मड़ियांव में रहा रहा था.

Advertisement

मनोज कुमार (फाइल फोटो)

Chandauli Encounter: चंदौली में साइकिल सवार हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

पूर्वी यूपी के चंदौली जिले में 6 जून को छिड़े चतुर्भुजपुर के रहने वाली मनोज कुमार की टरियां-पटपरा मार्ग पर दोपहर करीब ढाई बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह साइकिल से कहीं जा रहे थे. मृतक के भाई की तहरीर पर अलीनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलीनगर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम गठित की गई. तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने भोजपुर (बिहार) निवासी शूटर सूरज उर्फ राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया.

उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसके दोनों पैरों में गोली लगी हैं. उसे अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले में एक आरोपी फरार है.

ये भी पढ़ें- कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर, 1.65 लाख का था इनामी, 40 से ज्यादा दर्ज थे मुकदमे

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Politics | Khan Sir News | क्या अब सील होगी खान सर की कोचिंग? | Mamata