मासूम ने पेड़ से तोड़ लिया आम, तो बगीचे के मालिक ने बांधकर दी ऐसी खौफनाक सजा, Video Viral

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल, चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में बगीचे से आम तोड़ने के आरोप में एक दंपति ने नाबालिग बच्चे को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. (महाराजगंज से धर्मेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज (Maharajganj) जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां आम तोड़ने के मामूली अपराध के  बाद हैवानियत की हदें पार कर दी गई. दरअसल, चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में बगीचे से आम तोड़ने के आरोप में एक दंपति ने नाबालिग बच्चे को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित बच्चा रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान वह गांव के पास स्थित एक बगीचे के पास पहुंचा, जहां आम तोड़ने की बात को लेकर रामनाथ और उसकी पत्नी सरिता ने उसे पकड़ लिया. आरोप है कि दोनों ने बच्चे के हाथ-पैर बांध दिए और फिर उसे जमकर पीटा. बच्चे की चीख-पुकार के बावजूद दंपति का दिल नहीं पसीजा. घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया. 

यह भी पढ़ें- FSDA Action: भूल कर भी इन कंपनियों के खाद्य तेल का न करें इस्तेमाल, इन 14 कंपनियों को FSDA कर चुकी है बैन

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा. लिहाजा, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी. पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में अस्वीकार्य हैं और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- अखिलेश का पुतला फूंकते वक्त जो भाजपा नेत्री हुई थी घायल, उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे सपा प्रमुख

वहीं, इस पूरे मामले में चौक थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामले में पीड़ित बच्चे की पिता की तहरीर पर आरोपी दंपति रमानाथ और सरिता के खिलाफ संबंधित धाराओं ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि समाज में ऐसे अपराध करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

Featured Video Of The Day
थलापति विजय फिल्मों की तरह तमिलनाडु की सियासत में भी सुपरस्टार? Exit Poll के चौंकाने वाले नतीजे
Topics mentioned in this article