खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताला, लखनऊ, कानपुर से मेरठ-प्रयागराज तक 100 से ज्यादा केंद्र सील, सीएम योगी के आदेश पर एक्शन

सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा है कि खासकर कोचिंग सेंटर और अस्पताल बेसमेंट में नहीं होने चाहिए. वहीं ऐसी जगहों पर चल रहे सभी कोचिंग सेंटरों को बंद करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
यूपी के 100 से ज्यादा कोचिंग सेटरों में सुरक्षा की अनदेखी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रयागराज में खान सर के कोचिंग सेंटर पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर ताला लग गया है
  • लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश के 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटर सील किए गए हैं
  • लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, आगरा जैसे महानगरों में कोचिंग सेटरों पर एक्शन हुआ
लखनऊ:

लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश के 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटरों को सुरक्षा कराणों से सील कर दिया गया है. सीएम योगी के निर्देश पर सभी जिलों में कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू हो गई है. पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग, प्राधिकरण और विद्युत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की जॉइंट टीमें कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों और नियमों की अनदेखी की जांच कर रही हैं. लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, आगरा जैसे महानगरों के साथ ही अन्य जिलों में भी एक्शन लगातार जारी है. अनियमितताएं मिलने पर 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

खान सर के कोचिंग सेंटर पर भी लगा ताला

प्रयागराज में खान सर के कोचिंग सेंटर पर भी ताला लग गया है. फायर सेफ्टी विभाग की जांच में कई गंभीर खामियां मिली हैं. जिसके बाद खान सर के सेंटर में ताला लग गया है. 

जिलाधिकारी ने बुलाई कोचिंग चलाने वालों की मीटिंग

सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा है कि खासकर कोचिंग सेंटर और अस्पताल बेसमेंट में नहीं होने चाहिए. वहीं ऐसी जगहों पर चल रहे सभी कोचिंग सेंटरों को बंद करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं. सुबह 10 बजे जिलाधिकारी ने सभी कोचिंग चलाने वालों की मीटिंग भी बुलाई है. बता दें कि कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास, भवन की संरचना और अन्य मानकों की जांच की जा रही है. लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद सीएम योगी ने सभी जिलों में जांच के सख्त निर्देश दिए थे. 

Advertisement

कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की हो रही जांच

कुछ जिलों में तो देर शाम से ही जांच शुरू कर दी गई थी. मंगलवार को यह अभियान और तेज हो गया. गैर रजिस्टर्ड कोचिंग सेंटरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई.जांच टीमों ने खास तौर पर अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास, भवन की संरचना तथा अन्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की. मंगलवार देर रात तक जांच चलती रही. 

वाराणसी में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी

वाराणसी  विकास प्राधिकरण और फायर ब्रिगेड टीम ने जॉइंट टीम ने बनारस में भी सोमवार से ही कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच शुरू की. इस दौरान कई सेंटरों को सील किया गया. कई सेंटरों में फायर सेफ्टी स्टैंडर्ड का उल्लंघन मिला. जौनपुर और चंदौली में भी जांच जारी है. वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि कई कोचिंग सेंटर बिना नक्शा पास कराए चलाए जा रहे थे. उनको भी सील किया गया है. 

Advertisement

प्रयागराज के इन सेंटरों के पास NOC नहीं

प्रयागराज के मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि नगर में 97 रजिस्टर्ड सेंटरों में सिर्फ 15 सेंटरों ने ही एनओसी ली है. फायर विभाग ने जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया है. इस दौरान प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग को सील कर दिया.

कानपुर में पार्किंग को बनाया बच्चों का क्लासरूम

कानपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते और अग्निशमन अधिकारियों ने कोचिंग सेंटरों में मानकों की जांच सोमवार को ही शुरू कर दी थी. मंगलवार शाम तक कानपुर के सबसे बड़े एजुकेशन हब काकादेव में 30 से ज्यादा सेंटरों को सील कर दिया गया. ये सभी संस्थान सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के दोषी पाए गए. फायर एनओसी भी वैध नहीं थी. सबसे गंभीर उल्लंघन बिल्डिंग्स के बेसमेंट में मिला. जो सिर्फ पार्किंग के लिए आवंटित थे. लेकिन वहां अवैध रूप से सैकड़ों बच्चों के बैठने के लिए क्लासरूम बना दिए गए थे. मीरजापुर में भी करीब 1 दर्जन सेंटर्स सील किए गए.  

ये भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड के बाद अब एक्टिव होगा बाबा बुलडोजर , 'लाक्षागृह' जैसी अवैध बिल्डिंग को किया जाएगा ध्वस्त

Advertisement
Featured Video Of The Day
'भगवान राम लुटेरों को सजा नहीं दे पाए, जो...' भगवान राम पर स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बोल
Topics mentioned in this article
Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Fire Incident 2026
Coaching Centre Basement Deaths
Coaching Centre Fire
Coaching Centres