हाथों में तिरंगा थामे 10वीं क्लास के दो बच्चे स्केटिंग पर 2500 किलोमीटर की यात्रा पर क्यों निकले?

UP News: रंजन ने कहा कि  बहुत से लोग सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए दुर्भावनापूर्ण वीडियो बनाते हैं. लेकिन वह माता वैष्णो देवी की यात्रा करके ऐसे लोगों को जागरूक करना चाहता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
स्केटिंग कर वैष्णो देवी जा रहे बच्चे.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के दो बच्चे 10वीं बोर्ड परीक्षा के बाद स्केटिंग कर वैष्णो देवी यात्रा पर निकले हैं
  • रंजन मेहता और उसके दोस्त 30 दिनों में लगभग 2,500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए माता वैष्णो देवी जा रहे हैं
  • यात्रा के दौरान वे रोजाना 70 से 80 किमी. की दूरी तय करते हैं और जागरूकता फैलाना चाहते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के दो बच्चे 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने के बाद सनातन धर्म के प्रचार के लिए घर से निकल पड़े हैं. दोनों दोस्त माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे हैं. उनमें एक बच्चे का नाम है रंजन मेहता. रंजन का कहना है कि उन लोगों की यात्रा का मंगलवार को 14वां दिन है. उनकी यात्रा 30 दिनों की है. इन 30 दिनों में वे लोग 2,500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. आखिर अभी-अभी 10वीं की परीक्षा देने वाले रंजन को इसकी जरूरत क्यों पड़ी, उसने ये भी बताया.

स्केटिंग कर माता वैष्णो देवी की यात्रा

रंजन ने कहा कि  बहुत से लोग सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए दुर्भावनापूर्ण वीडियो बनाते हैं. लेकिन वह दोस्त स्केटिंग कर माता वैष्णो देवी की यात्रा करके अन्य बच्चों को जागरूक करना चाहता है, ताकि अन्य लोग उनके इन प्रयासों में शामिल होकर दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें. 

हर दिन 70-80 किलोमीटर चल रहे बच्चे

रंजन ने कहा कि जब वह अपने दोस्त संग इस यात्रा की शुरुआत करने जा रहा था तो उन सभी के माता-पिता ने रोकने की बहुत कोशिश की. वे लोग करीब 4-5 महीनों से इस यात्रा की प्लानिंग कर रहे थे. आखिरकार जब परिवार ने यात्रा पर हामी भर दी तब जाकर उन लोगों ने सनातन के प्रचार में अपनी तीर्थयात्रा शुरू की.. वे लोग हर दिन 70-80 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं. फिलहाल, यात्रा के दौरान उन लोगों को कोई कठिनाई नहीं आ रही है. हालांकि, रुकने और आराम करने के लिए जगह ढूंढना उन लोगों के लिए चुनौती भरा जरूर होता है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Gold Silver Rate | Hormuz पर Trump का बड़ा ऐलान, सोना-चांदी फिरसे गिरा धड़ाम! | War News