UP में जेलरों के तबादले: इन पुल‍िस अफसरों के कंधों पर होगी 11 जेलों की सुरक्षा, देखें सूची

उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन ने 11 नव पदोन्नत कारापालों (जेलरों) के तबादले की सूची जारी की है. लखनऊ की जेलर आरती पटेल का बाराबंकी ट्रांसफर हुआ है, देखें पूरी लिस्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जेलरों के तबादले, आरती पटेल को बाराबंकी में तैनाती.
Facebook/Arti Patel
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश शासन के कारागार प्रशासन ने 31 मई 2026 को नव पदोन्नत कारापालों का स्थानांतरण किया है
  • 11 जेलरों का तत्काल प्रभाव से विभिन्न जिलों में स्थानांतरण कर दिया गया है और नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं
  • अधिकारियों को नव पदोन्नत कारापालों को कार्यमुक्त करने और इसकी सूचना कारागार मुख्यालय को देने के निर्देश.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश शासन के कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं मुख्यालय लखनऊ ने प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 31 मई 2026 को बड़ा फेरबदल किया है. मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार यूपी के 11 नव पदोन्नत कारापालों (जेलरों) का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से नवीन जिलों में कर दिया गया है.

मुख्यालय ने संबंधित वरिष्ठ अधीक्षकों और कारागार अधीक्षकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय व्यवस्था के अंतर्गत इन नव पदोन्नत कारापालों को तत्काल कार्यमुक्त करें और इसकी सूचना सीधे कारागार मुख्यालय को उपलब्ध कराएं. कारागारों के सुचारू और व्यवस्थित संचालन को देखते हुए इन अधिकारियों को तुरंत अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने को कहा गया है. 

up jailor transfer list Arti Patel Jailor Lucknow to Barabanki Jail
Photo Credit: Facebook/Arti Patel

तबादला किए गए अधिकारियों की पूरी सूची

1. कुंज बिहारी सिंह (कारापाल): केंद्रीय कारागार नैनी से जिला कारागार बलरामपुर
2. देवदर्शन सिंह (कारापाल): जिला कारागार अलीगढ़ से जिला कारागार आगरा
3. अरुण कुमार सिंह (कारापाल): जिला कारागार कानपुर नगर से जिला कारागार कानपुर देहात
4. प्रभाकान्त पाण्डेय (कारापाल): जिला कारागार श्रावस्ती से जिला कारागार हमीरपुर
5. प्रशान्त कुमार (कारापाल): जिला कारागार बागपत से जिला कारागार झांसी
6. अनिल कुमार विश्वकर्मा (कारापाल): जिला कारागार शाहजहांपुर से जिला कारागार प्रयागराज
7. आनन्द कुमार जायसवाल (कारापाल): जिला कारागार बुलन्दशहर से जिला कारागार कानपुर नगर
8. अंजुली वर्मा (कारापाल): केंद्रीय कारागार बरेली-2 से जिला कारागार अयोध्या
9. विजय लक्ष्मी सिंह (कारापाल): जिला कारागार कानपुर देहात से जिला कारागार अम्बेडकर नगर
10. आरती पटेल (कारापाल): जिला कारागार लखनऊ से जिला कारागार बाराबंकी
11. संतोष रावत (कारापाल): जिला कारागार सीतापुर से जिला कारागार बांदा  

up jailor transfer list Arti Patel Jailor Lucknow to Barabanki Jail

सोशल मीडिया पर छाईं जेलर आरती पटेल, मिल रही बधाइयां 

सूची में शामिल जिला कारागार लखनऊ की कारापाल (जेलर) आरती पटेल का तबादला जिला कारागार बाराबंकी के लिए हुआ है. आदेश जारी होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस ट्रांसफर की जानकारी साझा की. उन्होंने अपनी पोस्ट में #स्थानांतरण  और #जेलर जिला कारागार बाराबंकी जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया. इस पोस्ट के सामने आते ही कमेंट बॉक्स में उनके करीबियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों द्वारा नई तैनाती और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई देने का तांता लगा हुआ है. 

यह भी पढ़ेंIPS राजीव कृष्ण UP के स्थायी DGP बने, पहले भी निभा चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी

Advertisement
Featured Video Of The Day
नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना की पाइपलाइन टूटी, 40 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा उठा
Topics mentioned in this article