यूपी में आज शनिवार को क्‍यों खुल रहे सरकारी स्‍कूल और दफ्तर, जानें इसका होली कनेक्‍शन

UP Holi Holiday: यूपी में आज सरकारी स्‍कूल और ऑफिस खुलेंगे. योगी सरकार ने आज सरकारी स्‍कूल और ऑफिस खोलने का फैसला होली के त्‍योहार को लेकर लिया गया है. होलिका दहन इस बार 2 मार्च को होगा और रंग-गुलाल 4 मार्च को खेला जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को कार्यदिवस घोषित करते हुए सरकारी स्कूल और कार्यालय खोलने का आदेश दिया है
  • राज्य में दो मार्च से चार मार्च तक होली का अवकाश रहेगा, जिससे त्योहार का आनंद भी लिया जा सकेगा
  • CM योगी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि होली से पहले कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करें
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्‍तर प्रदेश में आज सरकारी स्‍कूल और ऑफिस खुले रहेंगे. आमतौर पर शनिवार और रविवार को सरकारी स्‍कूल और ऑफिस बंद रहते हैं, लेकिन इस बार होली के मद्देनजर ये आदेश योगी सरकार ने दिया है. सीएमओ ने बताया कि राज्य में शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है. इसके साथ ही, 2 मार्च से 4 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा. इससे सरकारी काम पर भी ज्‍यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा और त्‍योहार का लुत्‍फ भी लोग उठा सकेंगे. योगी सरकार के इस फैसले ने लोगों के चेहरे पर मुस्‍कान ला दी है.    

होली से पहले आएगी सैलरी 

यूपी में सभी कर्मचारियों को होली के त्योहार से पहले वेतन दिया जाने का आदेश भी मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दिया है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी. सीएमओ के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले दिया जाना सुनिश्चित करें. सीएम योगी ने यह भी कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 2 मार्च से 4 मार्च तक होली की छुट्टी 

सीएमओ ने जानकारी दी कि राज्य में शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है. इसके साथ ही, 2 मार्च से 4 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा. इससे पहले, कृषि विभाग की ओर से त्योहार पर किसानों को कृषि यंत्र का तोहफा देने की पहल की गई. अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग प्रारंभ हो गई है, जो चार मार्च तक चलेगी. किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. किसानों का यह तोहफा कृषि विभाग की ओर से संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत दिया जाएगा.

कब है होलिका दहन? 

होलिका दहन इस बार 2 मार्च को होगा और रंग-गुलाल 4 मार्च को खेला जाएगा. दरअसल, होली से ठीक एक दिन पहले फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. चंद्र ग्रहण की शुरुआत मंगलवार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से होगी और 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी. ग्रहण का प्रभाव पूरे 3 घंटे और 27 मिनट तक रहेगा. इस दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

Featured Video Of The Day
Afghanistan Attacks Pakistan: पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने भारत पर बकवास की, भारतीय ने 'नानी याद' दिला दी!