फिल्म हिट करने के लिए कुछ भी... धुरंधर-2 में अतीक अहमद की एंट्री पर भड़के सपा सांसद

Dhurandhar-2: धुरंधर-2 फिल्म में अतीक अहमद के किरदार पर सपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि जब मेकर्स को फायदा उठाना होता है, फिल्म के टिकट बेचने होते हैं और सरकार से राहत पानी होती है, तो वे किसी का भी नाम उछाल सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर फिल्म पर सांसद अफजाल अंसारी का बयान.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सपा सांसद अफजाल अंसारी ने धुरंधर फिल्म में अतीक अहमद के चरित्र प्रस्तुति पर आपत्ति जताई है
  • अफजाल अंसारी के अनुसार फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित नहीं होती है बल्कि मनोरंजन के लिए बनाई जाती है
  • सांसद ने कहा कि फिल्म में अतीक अहमद को गलत तरीके से पेश किया गया जबकि कई अन्य अपराधियों पर फिल्म नहीं बनाई गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है, फिल्म का एक-एक कैरेक्टर लोगों के जहन में बस गया है. हर तरफ फिल्म के ही चर्चे हैं. हमजा बने रणवीर सिंह की एक्टिंग के लोग कायल हो रहे हैं.  फिल्म में अतीक अहमद का कैरेक्टर भी दिखाया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस पर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि उन्होंने फिल्म तो नहीं देखी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री कहानियां गढ़ती है. 

मेकर्स का ध्यान सच्ची कहानियों से ज्यादा फिल्म हिट होने प

सांसद अफजाल अंसारी ने धुरंधर-2 पर कहा कि फिल्म स्क्रीनप्ले सच्ची घटनाओं पर आधारित नहीं होता. इसीलिए फिल्म में डिस्क्लेमर भी जारी किया जाता है. मेकर्स सिर्फ इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनकी फिल्में कैसे भी चल जाएं. फिल्म सुपरहिट होने के लिए मेकर्स का ध्यान सिर्फ इस बात पर होता है कि कहानी दिलचस्प हो. 

अतीक अहमद के किरदार को ISI एजेंट की तरह पेश किया

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि जब उनको फायदा उठाना होता है, फिल्म के टिकट बेचने होते हैं और सरकार से राहत पानी होती है, तो वे किसी का भी नाम उछाल सकते हैं. अफजल अंसारी ने कहा कि उन्होंने अतीक अहमद के किरदार को इस तरह पेश किया है जैसे उसे ISI एजेंट घोषित कर दिया हो. वह अब इस दुनिया में नहीं है. लेकिन जो लोग अभी जिंदा हैं, उन्होंने यहां झूठी 'बैकुंठ' रची और दाऊद इब्राहिम के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दिया. उन लोगों पर कोई फिल्म नहीं बनाई गई है. इसलिए जनता सबकुछ समझ सकती है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- प्रोपेगेंडा या हकीकत? 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद जैसे किरदार पर भिड़े सियासी दल, जानें कौन क्या बोला

धुरंधर-2 में गैंगस्टर अतीक अहमद का जिक्र

बता दें कि फिल्म में उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर-नेता अतीक अहमद को 'आतिफ अहमद' नाम से दिखाकर एक बड़ा दावा किया गया है. फिल्म के मुताबिक, अतीक अहमद पाकिस्तान की आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन से उत्तर प्रदेश में एक 'पाकिस्तान समर्थित सरकार' बनाने की साजिश में शामिल था. फिल्म में नोटबंदी, दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड के साथ ही यूपी के प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद का भी जिक्र है, 

Advertisement
Featured Video Of The Day
सरकारी टीचर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने घोंटा पति का गला, सामने आई दिल दहलाने वाली कहानी