प्री-वेडिंग शूट के लिए गए थे, ईरान-इजरायल जंग ने फंसा दिया, दुबई में फंसा यूपी का कपल

डीडीयू नगर के व्यवसायी अजय जैन का परिवार तीन दिन पहले बड़े ही चाव से प्री-वेडिंग शूट के सिलसिले में दुबई गया था. परिवार के पांच सदस्य, जिनमें होने वाला दूल्हा-दुल्हन (अजय जैन के बेटे और बहू), पत्नी और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी के चंदौली के प्रतिष्ठित जैन परिवार का प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई में तीन दिन से ठहराव है
  • ईरान-इजरायल के बीच सैन्य तनाव के कारण दुबई से भारत के लिए उड़ानें रद्द कर दी गई हैं
  • परिवार बुर्ज खलीफा के पास एक आलीशान होटल में रुका हुआ है और वे वीडियो कॉल से अपने परिजनों से जुड़े हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंदौली:

सात जन्मों के बंधन में बंधने से पहले संजोए गए हसीन सपने और 'डेस्टिनेशन प्री-वेडिंग शूट' का उत्साह उस वक्त चिंता और डर में बदल गया. ईरान-इजरायल जंग के बीच यूपी के चंदौली का एक प्रतिष्ठित जैन परिवार इस वक्त दुबई में फंसा हुआ है.बढ़ते सैन्य तनाव के कारण दुबई में उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे जैन परिवार की वतन वापसी फिलहाल टल गई है.

'प्री-वेडिंग शूट' और अचानक बदला मंजर

डीडीयू नगर के व्यवसायी अजय जैन का परिवार तीन दिन पहले बड़े ही चाव से प्री-वेडिंग शूट के सिलसिले में दुबई गया था. परिवार के पांच सदस्य, जिनमें होने वाला दूल्हा-दुल्हन (अजय जैन के बेटे और बहू), पत्नी और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं, दुबई की खूबसूरत लोकेशंस पर यादें कैद करने पहुंचे थे. 

सोमवार को इस कपल और परिवार की वापसी की फ्लाइट निर्धारित थी. सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा था, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और हवाई क्षेत्र के प्रभावित होने के कारण अचानक उड़ानें रद्द कर दी गईं.  

होटल में 'कैद' कपल 

वर्तमान में यह परिवार दुबई के बुर्ज खलीफा के पास स्थित एक आलीशान होटल में रुका हुआ है. हालांकि दुबई के भीतर स्थिति सामान्य है, लेकिन भारत लौटने का रास्ता बंद होने से कपल और उनके परिजन परेशान हैं. परिवार लगातार डीडीयू नगर में मौजूद अपने सगे-संबंधियों से वीडियो कॉल के जरिए जुड़ा हुआ है. परिजनों का कहना है कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन अनिश्चितता के कारण प्री-वेडिंग की चमक फीकी पड़ती दिख रही है. 

Advertisement

भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार

जैन परिवार ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद की अपील की है. उन्होंने कहा कि जैसे ही उड़ान सेवाएं सामान्य हों या कोई वैकल्पिक व्यवस्था बने, उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कराई जाए. फिलहाल, पूरा परिवार अगली उपलब्ध उड़ान का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. 

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | किसके जाल में कौन फंस गया? अब ईरान के हाथ युद्ध की डोर? | Trump | Breaking