UP में अधिकारियों को उठाना ही होगा विधायकों का फोन, शिकायत के बाद विधानसभा स्पीकर भी नाराज

विपक्ष के नेताओं का आरोप था कि थानेदार व सरकारी अधिकारी फोन ही नहीं उठाते. आज विधानसभा में अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि ऐसा करना गलत है और अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों को सम्मान और समय देना जरूरी है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अधिकारियों को विधायकों के फोन उठाने के निर्देश दिए
  • सपा सांसद माता प्रसाद पांडेय समेत अन्य विधायकों ने अधिकारियों के फोन न उठाने की शिकायत की
  • नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि थानेदार और सरकारी अधिकारी विधायकों के फोन नहीं उठाते
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में अब अधिकारी विधायकों का फोन उठाने में आनाकानी नहीं कर सकते. सपा सांसद माता प्रसाद पांडेय समेत तमाम विधायकों की शिकायत के बाद यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं. अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि ये गलत है और जनप्रतिनिधियों का सम्मान जरूरी है.

फोन उठाना ही होगा 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत अन्य विधायकों ने विधानसभा में अधिकारियों की शिकायत करते हुए उनके फोन ना उठाने का मुद्दा उठाया गया था.विपक्ष के नेताओं का आरोप था कि थानेदार व सरकारी अधिकारी फोन ही नहीं उठाते.आज विधानसभा में अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि ऐसा करना गलत है और अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों को सम्मान और समय देना जरूरी है.उन्होंने कहा कि अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है वह जनहित के मुद्दों पर विधायकों का सहयोग करें.

Featured Video Of The Day
6 कमरों के लाइसेंस पर 22 कमरे, जिंदा जल गए 21 लोग, अग्निकांड की इनसाइड स्टोरी
Topics mentioned in this article