यूपी व‍िधानसभा चुनाव 2027: बसपा ने खेला 'ब्राह्मण कार्ड', मायावती बोलीं- सपा में नींद उड़ा देने वाली बेचैनी

मायावती का कहना है क‍ि जब से बसपा ने विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर ब्राह्मण समाज को, उनके बीएसपी में जुड़ने को ध्यान में रखकर, पार्टी का उम्मीदवार बनाना शुरू कर दिया है, तब से समाजवादी पार्टी में बेचैनी देखने को मिल रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बसपा प्रमुख मायावती - फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारि‍यों में जुट गए हैं. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखि‍या मायावती ने साल 2007 की तरह एक बार फ‍िर 'ब्राह्मण कार्ड' खेला है. मायावती का कहना है क‍ि जब से बसपा ने विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर ब्राह्मण समाज को, उनके बीएसपी में जुड़ने को ध्यान में रखकर, पार्टी का उम्मीदवार बनाना शुरू कर दिया है, तब से सभी विरोधी पार्टियों में व खासकर समाजवादी पार्टी में उनकी नींद उड़ा देने वाली बेचैनी देखने को मिल रही है. 

बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को एक्‍स पर एक पोस्‍ट में ल‍िखा, ''बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जब से अपरकास्ट समाज और उसमें से खासकर ब्राह्मण समाज को, उनके बीएसपी में जुड़ने को ध्यान में रखकर, पार्टी का उम्मीदवार बनाना शुरू कर दिया है, तब से सभी विरोधी पार्टियों में व ख़ासकर समाजवादी पार्टी में उनकी नींद उड़ा देने वाली बेचैनी देखने को मिल रही है, जो कि सन् 2007 की तरह ब्राह्मण समाज के योगदान से बीएसपी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जैसा ही इस बार के आगामी चुनाव परिणाम के रिपीट होने की संभावना के तहत स्वाभाविक ही प्रतीत होता है.'' 

 'ब्राह्मण समाज का हित बीएसपी में ही सुरक्षित है'

मायावती ने आगे ल‍िखा, '' वैसे भी यह सर्वविदित है कि यूपी जैसे विशाल आबादी वाले प्रदेश में अपरकास्ट में से ख़ासकर 'ब्राह्मण समाज का हित बीएसपी में ही सुरक्षित है', जिस अपनी इस 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' के सिद्धान्त, नीयत व नीति को बहुजन समाज पार्टी ने पहले पार्टी स्तर पर अमल करके और फिर सरकार बनने पर भी उन्हें भरपूर आदर-सम्मान के साथ-साथ उन्हें हर स्तर पर पूरी-पूरी भागीदारी देकर यह साबित भी कर दिया है, जबकि दूसरी पार्टियों की सरकारों में इस वर्ग के लोग पिछले काफी समय से अपने आपको काफी उपेक्षित, असुरक्षित व ठगा हुआ भी महसूस कर रहे हैं.'' 

बसपा प्रमुख ने कहा क‍ि ब्राह्मण समाज द्वारा सामाजिक भाईचारा के आधार पर बीएसपी से जुड़ने की इनकी तैयारियों को ध्यान में रखकर इन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाने की प्रक्रिया जारी है और इन्हें बीएसपी की आयरन लेडी नेतृत्व पर पूरा यह यकीन भी है कि बीएसपी की सरकार बनने पर उन्हें पहले की तरह ही हर स्तर पर भरपूर आदर-सम्मान ज़रूर दिया जायेगा, जो कि इनकी वास्तविक चिन्ता व दूसरी पार्टियों से मुंह मोड़ने का कारण है. 

Advertisement

इसके साथ ही, अपरकास्ट में से क्षत्रिय, वैश्य आदि व अन्य समाज के लोगों को भी उनकी बीएसपी से जुड़ने की तैयारी अर्थात् 'जिसकी जितनी तैयारी उसकी उतनी भागीदारी' के आधार पर चुनाव में उम्मीदवार भी जरूर बनाया जायेगा, जिसकी तैयारी हर स्तर पर लगातार जारी है.

बीएसपी 'लॉलीपाप' थमाने की संकीर्ण व स्वार्थ की राजनीति नहीं करती: मायावती 

मायावती ने कहा क‍ि बीएसपी, ''दूसरी पार्टियों की तरह कुछ लोगों को 'लॉलीपाप' थमाने की संकीर्ण व स्वार्थ की राजनीति नहीं करती है, बल्कि पूरे समाज के हित व कल्याण की चिन्ता करना अपना संवैधानिक कर्तव्य समझती है और इसीलिये बीएसपी की नीति व कार्यक्रम जनहित व जनकल्याण तथा अपराध नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था के मामले में भी देश व जनहित में बेहतरीन होते हैं.''

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shiv Sena UBT में बगावत पर आज अंतिम मुहर!; Mumbai में जुटेंगे सभी बागी सांसद
Topics mentioned in this article
UP Assembly Election 2027
UP Assembly Election 2027 Preparations
Mayawati
BSP