Mathura Police Encounter: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला में पुलिस ने दो बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. वहीं, दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. दोनों सुरीर कोतवाली क्षेत्र के टैटी गांव में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. एनकाउंटर में मारे गए बदमाश कुख्यात किस्म के थे. उन पर कई राज्यों के जिलों में मुकदमे दर्ज हैं. एक बदमाश की पहचान धर्मवीर उर्फ लंबू के रूप में हुई है, जो राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित गहनौलीमोड थाना क्षेत्र का रहने वाला था. दूसरा बदमाश पप्पू उर्फ राजेंद्र था, जो राजस्थान के ही अलवर जिले के बहरोड का रहने वाला था.
जानकारी के अनुसार, इन बदमाशों ने 23 अप्रैल की रात मथुरा में व्यापारी अजय अग्रवाल के घर में घुसकर परिजनों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान तीन लाख रुपये और 12 लाख रुपये से अधिक की जूलरी लूट कर ले गए थे. इसके बाद मथुरा पुलिस की 17 टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थीं.
50-50 हजार का इनाम था घोषित
बदमाशों पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू जो राजस्थान के मूल निवासी हैं. मुठभेड़ में ढेर गए पुलिस ने दोनों बदमाशों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृत बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित था.
एसएसपी ने क्या कहा
इस बारे में एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि कुछ दिन पहले सुरीर इलाके में व्यापारी के यहां डकैती की घटना हुई थी, जिसमें समान व नगदी लूट कर बदमाश ले गए थे. उनका कहना है कि इस घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया था. राजस्थान निवासी बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज हैं. उनका कहना है कि पकड़े गए मृत बदमाश नाम बदलकर डकैती घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सामान और नकदी भी बरामद की है. उनका कहना है कि इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं.
धर्मवीर के खिलाफ इन थानों में दर्ज हैं मामले
- बीकानेर के महाजन थाना में एक मामला दर्ज.
- भरतपुर के रूपवास और चिकसाना थाने में एक-एक मामला
- जयपुर के कोटखावदा थाने में मामला
- बहरोड के नीमराणा कोटपुतली थाने में मामला
- गुरुग्राम (हरियाणा) के फारूखनगर थाने में दो मामले
- रेवाडी (हरियाणा) के सेक्टर-6 धारूहेडा और कसोला थाने में एक-एक मामला, मॉडल टाउन थाने में दो मामले दर्ज
- राजस्थान में दौसा जिले के कोलवा थाने में तीन मामले, मंडावरी थाने में एक मामला दर्ज
- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सुरीर थाने में एक मामला दर्ज
राजेंद्र के खिलाफ इन थानों में मामले दर्ज
- मेरठ (उत्तर प्रदेश) के मवाना थाने में तीन मामले दर्ज
- फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के फिरोजाबाद थाने में एक मामला दर्ज
- गुरुग्राम (हरियाणा) के फारूखनगर थाने में दो मामले
- रेवाडी (हरियाणा) के कसोला थाने में एक मामला दर्ज
- दिल्ली के जाफरपुर कलां थाने में दो मामले दर्ज
- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सुरीर थाने में एक मामला दर्ज
- रेवाडी (हरियाणा) के मॉडल टाउन थाने में एक मामला दर्ज














