दोस्तों के धोखे के कारण चोरी कर रहा हूं...चोर की चिट्ठी पढ़ने वाले भी हो रहे इमोशनल, पढ़ें क्‍या-क्‍या ल‍िखा?

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से चोरी की एक बेहद अनोखी घटना सामने आई है. यहां महमूदाबाद क्षेत्र में सुयश पटेल नामक युवक ने एक दुकान से कृषि यंत्र (रोटरी वेटर) चोरी किया और वहां एक भावुक पत्र छोड़ा. पढ़ें पत्र में क्‍या-क्‍या ल‍िखा? 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक चोर ने रोटरी वेटर चोरी करने के बाद माफी का पत्र छोड़ा था
  • आरोपी सुयश पटेल और उसके साथी ने रोटरी वेटर को गलत पहचान कर चुरा लिया और बाद में वापस करने की कोशिश की
  • चोर ने पत्र में अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि वह कठिन समय में गलत कार्य करने पर मजबूर था और माफी मांगी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

"मैं आपका यह उपकरण लेकर जा रहा हूं... जिसका अगर मैं मूल्य लगाऊं तो 90,000 है... और 3 साल में 10% के हिसाब से 27,000 ब्याज होगा जो कि टोटल 1,17,000 होता है... जो कि आपको तीन साल के समयान्तराल के अन्दर मिल जाएंगे... ईश्वर आपको दिन-रात तरक्की दें."

यह शब्द किसी बैंक के एग्रीमेंट के नहीं, बल्कि उस चोर के पत्र के है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद वह पीछे छोड़ गया था. चोर की ईमानदारी और बेबसी की इस कहानी की वजह से यह चोरी उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

दरअसल, महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक ऐसी अनोखी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां एक चोर देर रात दुकान से रोटरी वेटर चोरी करके ले गया. रोटरी वेटर (जिसे रोटावेटर या रोटरी टिलर भी कहा जाता है) ट्रैक्टर-चालित एक प्रमुख कृषि यंत्र है.

चोर ने पत्र में बयां की अपनी मजबूरी

चोरी के बाद आरोपी ने ऐसा लेटर छोड़ा कि उसे पढ़कर लोग दंग रह गए. चोर ने पत्र में अपनी मजबूरी बताते हुए आगे लिखा-"मैं आपको यह भरोसा दिलाता हूं कि यह ओछा कार्य अपने अत्यंत कठिन समय के कारण कर रहा हूं, जिसमें मेरे ही कुछ खास दोस्तों का हाथ है. उन्होंने मुझे बर्बाद करने की कोशिश की और मेरे सारे उपकरण उठा ले गए. कृपया मुझ पर विश्वास करें. धन्यवाद भाई."

Advertisement

गलत मशीन ले जाना पड़ा भारी

आरोपी की पहचान सुयश पटेल के रूप में हुई है, जो अपने एक साथी के साथ दुकान पर पहुंचा था. दोनों ने रोटावेटर समझकर रोटरी वेटर उठा लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी खेती-किसानी के काम में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को सही से पहचान नहीं पाए और गलत मशीन उठा ले गए.

चोरी के बाद दुकान पर छोड़े गए पत्र में युवक ने माफी मांगते हुए लिखा था कि उसके हालात ठीक नहीं हैं और मजबूरी में उसे यह कदम उठाना पड़ा. लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आया, जब आरोपी युवक उस मशीन का इस्तेमाल नहीं कर पाया. उसे पता चला कि जो मशीन वह उठा लाया है, वह उसके किसी काम की नहीं है. इसके बाद, जमीर जागने या काम न आने की वजह से, वह देर रात ट्रैक्टर पर मशीन लादकर वापस दुकान पर पहुंच गया ताकि उसे चुपचाप वहीं रख सके.

Advertisement

ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा

इसी दौरान दुकानदार को हलचल की भनक लग गई. दुकानदार और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युवक और उसके साथी को पकड़ लिया. दोनों के कब्जे से रोटरी वेटर और ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि आरोपी लबरहा गांव के रहने वाले हैं. महमूदाबाद कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी है; यदि तहरीर मिलती है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, यह मामला चोरी, माफी का लेटर और फिर मशीन वापस करने की कोशिश पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

(मोहम्मद समीर की र‍िपोर्ट)

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम वाले 'इश्क' का खौफनाक अंत: लव मैर‍िज का दबाव बनाया तो 12वीं के छात्र ने ली 10वीं की छात्रा की जान 
यह भी पढ़ें- UP News: खुशियों भरे भविष्य का दर्दनाक अंत; टीसी लेकर लौट रहे दो होनहार छात्रों को बस ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव की मौत पर बड़ा खुलासा!